मालथौन मे चार और बीना मे तीन इंच बारिश 

सागर। सागर जिले मे श्रावण माह मे एक बार फिर मानसून की सक्रियता से झमाझम बारिश के दौर चल रहे है। बीते चौबीस घंटे के दौरान जिले के मालथौन मे चार इंच और बीना मे तीन तथा देवरी मे दो इंच बारिश दर्ज की गई है। जिसके चलते बीना खिमलासा सड़क मार्ग बाधित हो गया है। मानसून के सीजन की औसत बारिश से आज दिनांक तक जिले मे आधी बारिश हो चुकी है । जिले की औसत बारिश 1230. 5 मिमी मे से अब तक 639.2 मिमी हो गई है। जो कि 24.8 इंच हुई।

जिलें में चौबीस घंटे के दौरान एक इंच से अधिक औसत बारिश दर्ज की गई। स्थानीय भू अभिलेख कार्यालय से जारी डाटा के अनुसार सागर मे 4.5 , जैसीनगर मे 20 ,राहतगढ मे 4 खुरई मे 31, मालथौन मे 106, बीना मे 80 , बंडा मे 4, शाहगढ मे 6, गढाकोटा मे 43, रहली11, देवरी 50 और केसली मे 18 मिमी बारिश दर्ज कर ली गई है।

जिले मे एक जून से आज दिनांक तक राहतगढ मे सर्वाधिक 792•8 मिमी लगभग 32 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। तो वही केसली मे 736.8 औसत बारिश हुई।

Next Post

भ्रत्य से रिश्वत लेते तहसील नाजिर गिरफतार

Thu Jul 24 , 2025
पन्ना।आज लोकायुक्त पुलिस सागर ने पन्ना जिले के तहसील अमानगंज कार्यालय के नाजिर कक्ष में नाजिर इकबाल बाबू को अपने ही कार्यालय के भ्रत्य से दो हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हांथों गिरफ्तार किया है । निरीक्षक लोकायुक्त कमल उइके के नेत्रत्व में लोकायुक्त सागर टीम ने उक्त […]

You May Like