पंचांग 28 सितम्बर 2026:-
रा.मि. 06 संवत् 2083 आश्विन कृष्ण द्वितीया चन्द्रवासरे रात 8/10, रेवती नक्षत्रे दिन 11/59, धु्रव योगे दिन 11/29, तैतिल करणे सू.उ. 6/3, सू.अ. 5/57, चन्द्रचार मीन दिन 11/59 से मेष, पर्व- द्वितीया श्राद्ध, अशून्यशयन व्रत, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.
——————————————————————
आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 28 सितम्बर 2026
उनका आगामी वर्ष–
वर्ष के प्रारंभ में प्रगतिवर्धक समाचार मिलेगा. यात्रा होगी. बैचारिक वाद विवाद होगा. धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी. वर्ष के मध्य में मित्रों तथा भाईयों का सहयोग बना रहेगा. अचल संपत्ति के कार्यो की अधिकता रहेगी. दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी. कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. कर्मचारियों का सहयोग वर्ष के अन्त में पारिवारिक समस्याओं से चिन्ता रहेगी. यात्रा आदि का योग है. शारीरिक कष्ट होगा. मित्र के प्रति उदासीनता रहेगी. अधिकारियों से मतभेद रह सकते है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक समस्याओं में व्यस्तता रहेगी.कर्क राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होगा. धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को बैचारिक विवाद होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को व्यय करना होगा.
——————————————————————
आज का भविष्य – सोमवार 28 सितम्बर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक लंबे कद का परिश्रमी, साहसी, विनम्र तथा निडर, होगा. जातक भाग्यशाली होगा. माता पिता भाई बहिनों आदि का ख्याल रखने वाला होगा. साथ ही मामा नाना के अलावा पूरे परिवार का ध्यान रखेगा, न्यायप्रिय होगा. स्वतंत्र कार्य द्वारा जीवन यापन करेगा.
——————————————————————
मेष– आर्थिक प्रयास सफल होंगे. स्त्री जाति की चिन्ता रहेगी. मन में विशेष प्रसन्नता का अनुभव होगा. जोखिम के कार्यो से दूर रहें.
वृषभ– इच्छित योजना के लिये कार्य योजना में बदलाव संभव है. मनोरंजन आदि के अवसरों लाभ होगा. यश, मान सम्मान प्राप्त होगा. धैर्य से काम लें.
मिथुन- व्यय की अधिकता से मन असंतुष्ट रहेगा. परिश्रम अधिक करना होगा. समय के स्वरूप को देखकर कार्य करना हितकर रहेगा. मित्र मिलन होगा.
कर्क– अचानक धन लाभ, कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा. दैनिक कार्य में लगन व आस्था रहेगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी.
सिंह– उच्चाधिकारियों का सहयोग समय पर मिलने का योग है. राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा. मानसिक सुखं शांति की प्राप्ति होगी. श्रम अधिक होगा.
कन्या– खानपान पर नियंत्रण रखकर कार्य करें. उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी. मानसिक संतोष बना रहेगा. वैवाहिक चर्चाओं में सफलता.
तुला– चिन्ता का निवारण होगा. पारिवारिक आयोजन सुखद रहेगा. संतान तथा रोगी की चिन्ता रहेगी. कारोबारी यात्रा आदि का योग प्रबल है.
वृश्चिक– वाणी पर संयम रखें. लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी. अधिक साहस व जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
धनु– मित्रता उपयोगी रहेगी. व्यवसायिक कामकाज की रूपरेखा करेगी. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी. परिश्रम होगा. पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी.
मकर– स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. अतिथि आगमन होगा. आपसी सामंजस्य बना रहेगा. कार्य की रूपरेखा बनेगी. विवादों से बचना हितकर रहेगा.
कुम्भ– वाहन सुख प्राप्त होगा. खानपान पर संयम रखें. मतभेद दूर होने से रिश्ते मजबूत होंगे, कामकाज की रूपरेखा बनेगी. धार्मिक कामकाज बनेगा.
मीन– परिश्रम अधिक करना होगा. शत्रु बाधायें दूर होंगी. जिद में आकर गलत फैसला ले सकते हैं. रूखे व्यवहार से मित्र नाराज होंगे.
——————————————————————
व्यापार-भविष्य:
आश्विन कृष्ण द्वितीया को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू जौ, चना, मॅूग, बाजरा, ज्वार, आदि में मंदी होगी. जीरा, धनियां, सौंप, में तेजी रहेगी. रूई, कपास, सरसों, के भाव में तेजी रहेगी. भाग्यांक 4632 है.
——————————————————————
