मानपुर और हातोद में दो दर्दनाक हादसे

इंदौर: देहात थाना क्षेत्रों में मानपुर और हातोद में हुए दो भीषण सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
पहला हादसा मानपुर थाना क्षेत्र के एबी रोड स्थित ग्राम कालीकिराय में अजनार नदी पुलिया के पास हुआ. ग्राम कालीकिराय निवासी रंगलाल अपनी पत्नी सांतूबाई के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर नम्बर आरज 32 जीसी 6077 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही दंपती सड़क पर गिर पड़े.

इस दौरान सांतूबाई का सिर सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं. राहगीर और प्रत्यक्षदर्शी बब्लू की मदद से दोनों को गेटवेल अस्पताल महू में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सांतूबाई की मौत हो गई, जबकि रंगलाल का इलाज जारी है. दूसरा हादसा हातोद थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ानिया स्थित पद्मावती कॉलोनी गेट के सामने पेश आया. जहां तेज रफ्तार बाइक नम्बर एमपी 09 एजे 9196 के चालक ने सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल नम्बर एमपी 09 एनसी 4641 को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार श्यामलाल और चिनकू उछलकर सड़क पर गिर पड़े. सिर और शरीर में गंभीर चोटें आने के कारण चिनकू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

Next Post

देश की जनगणना 2027 का पहला चरण आज से लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बर्फीले इलाकों में शुरू, जाति व कोविड टीके समेत पूछे जाएंगे 40 सवाल

Mon Aug 17 , 2026
लेह-लद्दाख/जम्मू-कश्मीर, देश की बहुप्रतीक्षित जनगणना 2027 की औपचारिक शुरुआत आज सोमवार, 17 अगस्त से हो रही है। इस प्रक्रिया का पहला चरण लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले और दुर्गम क्षेत्रों में ‘सेल्फ-एन्यूमरेशन’ (खुद जानकारी दर्ज करने) के साथ 31 अगस्त तक चलेगा। 40 सवालों की विस्तृत प्रश्नावली […]

You May Like