इशिबा ने युद्ध से जुड़े कुख्यात मंदिर को भेजी भेंट

टोक्यो, 21 अप्रैल (वार्ता) जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने सोमवार को देश के वसंत उत्सव के अवसर पर कुख्यात यासुकुनी श्राइन को एक अनुष्ठान भेंट भेजी। इस श्राइन को देश में अतीत के क्रूर सैन्यवाद के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

श्री इशिबा ने टोक्यो के चियोदा जिले में स्थित युद्ध से जुड़े तीर्थस्थल पर तीन दिवसीय समारोह के पहले दिन मासाकाकी नामक अनुष्ठान वृक्ष भेजा।

राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने बताया कि त्यौहार के दौरान उनके व्यक्तिगत रूप से तीर्थस्थल पर जाने की उम्मीद नहीं है।

यासुकुनी तीर्थस्थल द्वितीय विश्व युद्ध के 14 दोषी जापानी युद्ध अपराधियों को सम्मानित करता है, जिनमें हिदेकी तोजो भी शामिल है। यह लंबे समय से जापान और उसके पड़ोसियों के लिए कूटनीतिक घर्षण का स्रोत रहा है।

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से, कुछ जापानी राजनेता और संसद सदस्य तीर्थस्थल पर जाने पर जोर देते रहे हैं, जिसका देश तथा विदेश में कई शांतिप्रिय लोगों ने कड़ा विरोध किया है।

Next Post

मोहन यादव ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर दीं मंगलकामनाएं

Mon Apr 21 , 2025
भोपाल, 21 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस (नेशनल सिविल सर्विस-डे) पर शुभकामनाएं देते हुए लोकसेवकों से आह्वान किया कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। डॉ यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संदेश में कहा कि आज का दिन प्रगति, गरीबों के […]

You May Like

मनोरंजन