दतिया: खाटू श्याम से लौट रही तेज रफ्तार आर्टिका कार ग्वालियर झांसी हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। ड्राइवर को नींद का झोंका आने से अनियंत्रित होकर पलटने से कार का ड्राइवर सहित 5 व्यक्ति हुए गंभीर रुप से घायल हुए हैं। ये लोग खाटूश्याम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हाइवे पर देव ढावा के सामने हादसा हुआ।
मौके पर पहुंची डायल 100 ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अतुल यादव निवासी झांसी, जितेंद्र रामचंदानी निवासी ज्योतिनगर दतिया, उज्ज्वल गोस्वामी, अवनेश्वरी गोस्वामी निवासी राजघाट कॉलोनी, राजू तिवारी और अभिषेक निवासी गोविंद मंदिर के पीछे दतिया गंभीर रुप से घायल हुए हैं।
