भोपाल, 24 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस के तीन दिवसीय ‘संविधान सत्याग्रह’ अभियान के तहत आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ भोजन किया।
श्री पटवारी ने कल इस अभियान की शुरुआत भोपाल से की थी। इसी क्रम में आज वे भोपाल के लुंबिनी बुद्ध विहार पहुंचे और बौद्ध भिक्षुओं एवं अनुसूचित जाति समुदाय के साथ सामूहिक भोजन कर सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व का संदेश दिया।
अभियान में मध्यप्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी उपस्थित रहे।
इस दौरान श्री पटवारी ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह आंदोलन संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ जन-जागरण और सामाजिक समरसता का संदेश है।
Next Post
मंगुभाई ने वीरांगना रानी दुर्गावती के चित्र पर किया माल्यार्पण
Tue Jun 24 , 2025
भोपाल,24 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री पटेल ने आज यहाँ राजभवन के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। […]

You May Like
-
3 months ago
मानसून की झमाझम दस्तक, 2 इंच ज्यादा बारिश, शहर तरबतर
-
12 months ago
अधेड़ व्यक्ति पर चाकू से आरोपी ने किया जानलेवा हमला
-
8 months ago
कोकिनाकिस ऑस्ट्रेलियन ओपन सिंगल्स से हटे
