मोदी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, 21 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने आज एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।”

श्री राजीव गांधी 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक चुनावी अभियान के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) द्वारा किए गए एक आत्मघाती हमले में उनकी मौत हो गयी थी।

इस अवसर पर विभिन्न दलों के नेताओं ने भी श्री राजीव गांधी को याद किया और देश के विकास तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं में उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Next Post

अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकर को रोका, बदलवाया रास्ता, होर्मुज में तनाव और गहराया

Thu May 21 , 2026
मध्य पूर्व में तनाव खतरनाक हो गया है। अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में एक ईरानी तेल टैंकर पर चढ़कर उसे अपने कब्जे में लिया और जांच के बाद उसका रास्ता बदलवा दिया। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बहुत खतरनाक मोड़ पर […]

You May Like