Adil Hussain Birthday
मुंबई, असम में जन्मे आदिल हुसैन ने कॉमेडी और थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। कड़ी मेहनत और बेहतरीन एक्टिंग से आज वे देश नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके हैं।
Adil Hussain Success Story: भारतीय सिनेमा में ऐसे कलाकारों की कमी नहीं है जिन्होंने अपनी मेहनत से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। आदिल हुसैन भी एक ऐसे ही मंझे हुए एक्टर हैं, जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। अहम किरदार देर से मिलने के बाद भी उन्होंने हर छोटे-बड़े रोल में जान फूंक दी।
उनकी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा केवल देश में ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी माना जाता है। फिल्म परीक्षा में उनके दमदार प्रदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान दी है और कई बड़े सम्मान दिलाए हैं।
कॉलेज में ही दिखी एक्टिंग की झलक
असम की माटी से जुड़े आदिल हुसैन का जन्म 5 अक्टूबर 1963 को हुआ था। पढ़ाई के दौरान ही उनकी मन एक्टिंग की तरफ बढ़ने लगा था। दर्शनशास्त्र में बी.ए. की डिग्री हासिल करने के साथ-साथ वे कॉलेज के नाटकों में एक्टिव रहते थे।
उस दौर में वे मंच पर स्टैंडअप कॉमेडी करते थे और पॉपुलर एक्टर्स की मिमिक्री भी बखूबी कर लेते थे। इस हुनर ने उनके अंदर छिपे कलाकार को निखारने का काम किया। इसके बाद उन्होंने एनएसडी और लंदन के ड्रामा स्कूल से एक्टिंग की बारीकियां सीखीं।
आसामी और बंगाली फिल्मों से खुले बॉलीवुड के रास्ते
अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्होंने सबसे पहले असमी और बंगाली सिनेमा में अपने काम की शुरुआत की। शुरुआती दिनों में हिंदी फिल्मों में उन्हें छोटे रोल से ही संतोष करना पड़ा। जासूस विजय, कमीने, इश्किया और एजेंट विनोद जैसी फिल्मों में उनके छोटे लेकिन प्रभावी रोल को सराहा गया।
इसके बाद महान एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ आई फिल्म इंग्लिश विंग्लिश ने उन्हें मेनस्ट्रीम के हिंदी सिनेमा में एक मजबूत पहचान दिलाई। अपने लंबे करियर में उन्होंने हिंदी, असमी, बंगाली, मराठी, तमिल, नॉर्वेगियन और फ्रेंच समेत 9 अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में शानदार एक्टिंग की है।
इंटरनेशनल अवॉर्ड्स का शानदार दौर
समय के साथ उन्हें बड़ी और मेनस्ट्रीम की फिल्मों में अहम भूमिकाएं मिलने लगीं। कबीर सिंह, गुड न्यूज, दिल्ली क्राइम और अय्यारी जैसी फेमस प्रोजेक्ट में उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया। प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी फिल्म परीक्षा ने उनकी एक्टिंग को एक नए शिखर पर पहुंचा दिया।
इस फिल्म की स्क्रीनिंग अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में हुई, जहां उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई। लगातार नए एक्सपरीमेंट में विश्वास रखने वाले आदिल हुसैन आने वाले समय में साउथ भारतीय सिनेमा की बड़ी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
