सिंगरौली: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 अक्टूबर को मध्य रात्रि में अलग-अलग टीम लगाया जाकर शहर के निगाही मोड, अमलोरी तिराहा एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान लगभग 87 वाहनों को चेक किया गया एवं समझाइश दी गई कि शराब या अन्य कोई मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है एवं वाहन पर समुचित नियंत्रण नहीं हो पाता, जिस कारण से दुर्घटनाएं घटित हो जाती है। वहीं 6 ट्रक के चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहनों को जप्त कर निराकरण के लिए न्यायालय पेश किया जाएगा।
Next Post
अजय देवगन की दृश्यम 3 ने तीन दिनों में मचाया तहलका, 200 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Mon Oct 5 , 2026
मुंबई, अजय देवगन की दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रविवार को रात 8 बजे तक फिल्म ने 53.41 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का नेट कलेक्शन 168.91 करोड़ हो गया है। अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म […]

You May Like
-
10 months ago
दूसरे मंडे भी नहीं थमी ‘धुरंधर’ की रफ्तार
-
7 months ago
ललित कला उत्पादों से आय सृजन का करें प्रयास: कलेक्टर