मोदी ने एशिया कप में शानदार जीत के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को दी बधायी

नयी दिल्ली 07 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रविवार को बधायी दी। यह जीत इसलिए और भी खास है क्योंकि भारत ने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है।
श्री मोदी ने एक्स पर किये पोस्ट में कहा,“यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गौरव का क्षण है। हमारे खिलाड़ी और भी ऊँचाइयाँ छूते रहें और देश का नाम रोशन करते रहें, यही कामना है!”
गौरतलब है कि भारत की पुरुष हॉकी टीम ने बिहार के राजगीर में आयोजित हुए हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में पूर्व चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 अंतर से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है।
भारत की पुरुष हॉकी टीम ने बिहार के राजगीर में आयोजित हुए हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 अंतर से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत के लिए दो गोल दिलप्रीत सिंह ने और एक-एक गोल सुखजीत और भारतीय टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन कोरिया को मैच में कोई मौका नहीं दिया। मैच के पहले ही मिनट में गोल करके धमाकेदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम ने मैच में लगातार अपनी पकड़ बनाए रखी। फर्स्ट हाफ में भारतीय टीम 2-0 से आगे थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारतीय टीम ने तीसरा गोल करके 3-0 की बढ़त बना ली थी। चौथे क्वार्टर में अमित रोहिदास ने गोल करके भारत की बढ़त को 4-0 की कर दिया लेकिन इसके बाद सोन डियोन ने दक्षिण कोरिया के लिए एकलौता गोल करके स्कोर को 4-1 कर दिया।

Next Post

घर में तेलुगू टाइटंस की लगातार दूसरी जीत, बंगाल वारियर्स को 10 अंक से हराया

Mon Sep 8 , 2025
विशाखापट्टनम, 07 सितंबर (वार्ता) मेजबान तेलुगू टाइटंस ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 19वें मैच में बंगाल वारियर्स को 44-34 के अंतर से हरा दिया। घर में टाइटंस की यह लगातार दूसरी जीत है जबिक बंगाल को तीन मैचों मे दूसरी हार मिली है। विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब […]

You May Like