झेंग किनवेन ने चाइना ओपन में अपना पहला डब्ल्यूटीए 1000 खिताब जीता

बीजिंग, 11 अक्टूबर (वार्ता) चीन की झेंग किनवेन ने रविवार को फाइनल में नंबर 4 सीड रूस की मिरा एंड्रीवा को 7-5, 6-4 से हराकर 2026 चाइना ओपन में महिला सिंगल्स का खिताब जीता।

अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए, पेरिस ओलंपिक चैंपियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला डब्ल्यूटीए 1000 खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ झेंग चाइना ओपन में सिंगल्स खिताब जीतने वाली पहली चीनी खिलाड़ी भी बन गईं।

झेंग ने कड़े मुकाबले वाले पहले सेट में तीन सेट पॉइंट बचाए और फिर लगातार 11 पॉइंट जीतकर सेट 7-5 से अपने नाम किया। लोकल वाइल्डकार्ड खिलाड़ी ने दूसरे सेट में देर से ब्रेक हासिल किया और 1 घंटे 43 मिनट में 7-5, 6-4 से जीत पक्की की।

यह झेंग का पहला डब्ल्यूटीए 1000 खिताब था और डब्ल्यूटीए टूर पर उनका कुल मिलाकर छठा खिताब था। साथ ही, 2024 के आखिर में टोक्यो में जीत के बाद यह उनका पहला खिताब था।

आंद्रीवा पर यह जीत झेंग के करियर की टॉप-10 खिलाड़ियों के खिलाफ 14वीं और इस सीज़न की तीसरी जीत थी। आंद्रीवा सोमवार को रैंकिंग में नंबर 3 पर पहुंच सकती हैं।

इससे पहले झेंग किनवेन ने शनिवार को बेल्जियम की एलिस मर्टेंस को 7-5, 6-2 से हराकर पहली बार चाइना ओपन महिला सिंगल्स के फ़ाइनल में जगह बनाई जबकि इस साल की फ्रेंच ओपन चैंपियन मिरा एंड्रीवा ने दूसरे सेमीफ़ाइनल में चेक गणराज्य की निकोला बार्टुनकोवा को आसानी से 6-2, 6-2 से हराया था ।

 

 

Next Post

ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच 'ऊर्जा युद्धविराम' का किया दावा; दोनों देशों से संधि न तोड़ने की अपील

Sun Oct 11 , 2026
वाशिंगटन, 11 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल “ऊर्जा युद्धविराम” की घोषणा करते हुए दावा किया है कि दोनों युद्धरत देश ऊर्जा बुनियादी ढांचों पर हमले रोकने के लिए इस समझौते पर सहमत हो गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ […]

You May Like