बालक बालिका बैडमिंटन टूर्नामेंट महाराष्ट्र की टीम जीती 

सागर। खेल भावना से खेला गया खेल खिलाड़ी को सर्वोत्तम तक ले जाता है एवं जम्मू से कन्याकुमारी तक संपूर्ण भारत की उपस्थिति सागर के लिए सौभाग्य भरी रही । उक्त विचार सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने 69वीं राष्ट्रीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता के रंगारंग समापन अवसर पर स्थानीय खेल परिसर मैदान में व्यक्त किए।समापन कार्यक्रम के अवसर पर सागर विधायक श्री जैन ने कहा कि आज सागर का सौभाग्य की जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक का संपूर्ण मध्य भारत आज सागर में मौजूद है और इन्होंने अपनी पूरी खेल भावना के साथ खेल को खेल कर अपने-अपने राज्यों का नाम एवं जिलों का नाम सहित अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है यह अवश्य ही आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी ओर से शुभकामनाएं कि आप अवश्य ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के बाद ओलंपिक प्रतियोगिता में खेले।संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शत्रुंजय प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन एवं भाषण दिया।

कार्यक्रम समापन अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई क्रमांक एक सांदीपनि विद्यालय एवं उत्कर्ष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई । दीपक मेमोरियल विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड की प्रस्तुति दी गई। समापन अवसर पर देश के सभी राज्यों के प्रतियोगियों एवं उनके कोच मैनेजर द्वारा जो सहयोग प्रदान किया गया इसके लिए संयुक्त संचालक श्री शत्रुंजय प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रचना तिवारी मुकेश तिवारी एवं अमित मिश्रा ने किया जबकि आभार नोडल अधिकारी डॉ महेंद्र प्रताप तिवारी ने माना।

69 में राष्ट्रीय साले बैडमिंटन प्रतियोगिता में 37 राज्यों की आए खिलाड़ियों ने पूरी उत्साह खेल भावना क्षमता के साथ पांच दिनों तक अपने खेल-खेले जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग में महाराष्ट्र राज्य ने बैडमिंटन प्रतियोगिता जीत का राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने राज्य के नाम किया। बालक वर्ग में महाराष्ट्र ने राजस्थान को हराकर राष्ट्रीय ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं बालिका वर्ग में भी महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को हराकर महाराष्ट्र को डबल राष्ट्रीय चैंपियन बनने का मौका प्रदान किया बालक वर्ग में तीसरे स्थान पर हरियाणा रही जबकि बालिका वर्ग में तीसरे स्थान पर काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल रही।

Next Post

ट्यूब लीकेज के चलते बंद हुई सतपुड़ा की 11 नंबर इकाई 

Sun Dec 21 , 2025
सारनी।सतपुड़ा थर्मल पॉवर प्लांट सारनी की 250 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की 11 नंबर इकाई शनिवार रात 9:26 पर बंद हो गई। 11 नंबर इकाई बंद होते ही सतपुड़ा का बिजली उत्पादन सिमटकर आधा हो गया। सतपुड़ा ताप गृह में 250-250 मेगावाट क्षमता की दो बिजली इकाई है। इसमें से […]

You May Like