कल कांग्रेस पार्टी जलावर्धन की राशि को लेकर नपा का करेगी घेराव 

सारनी। जल आवर्धन योजना की राशी को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है.सोमवार को कांग्रेस पार्टी जोरदार प्रदशर्न करने के बाद नपा का घेराव करेगी. इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके एवं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री समीर खान के अलावा कहीं दिग्गज नेता शामिल होंगे. कांग्रेस नेता प्रदीप नागले, महेंद्र भारती, मोहम्मद इलियास, बटेश्वर भारती विक्की सिंह वसीम खान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी जलआवर्धन की राशि 4000 को माफ करने को लेकर एक सप्ताह से पालिका कार्यालय के सामने क्रमिक भूख हड़ताल कर रही है. कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे से मुलाकात कर चार हजार की राशी वापस लेने की मांग की है. परंतु नपा अध्यक्ष राशि वापस लेने के पक्ष में दिखाई नहीं देते हैं. इसी वजह से कांग्रेस पार्टी सोमवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका का घेराव करेगी. यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सनी एरलू ने कहा कि नपा प्रशासन के अड़ियल रवैया के चलते विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है. कांग्रेस पार्टी 4000 की राशि वापस नहीं लेती जब तक आंदोलन चलता रहेगा. वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद मोहम्मद ताहिर ने कहा कि नपा के घेराव एवं प्रदर्शन में वार्ड के सभी नागरिकों को शामिल करने की अपील की गई है. उन्होंने कहा कि क्रमिक भूख हड़ताल एक सप्ताह से जारी है.ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विक्की सिंह एवं नपा के नेता प्रतिपक्ष पिटिंश नागले ने कहा कि जलावर्धन की राशि 4000 के विरोध में वार्ड की जनता कांग्रेस के आंदोलन को भरपूर समर्थन दे रही है.उन्होंने कहा कि नगरपालिका 4000 रुपये माफ करने की दिशा मे चुप्पी साधे है.कांग्रेस अपने मुद्दों से पीछे नहीं हटेगी और लगातार आंदोलन को रोजाना तेज करेगी. इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेहरू सिंह राजपूत एसके उपरीत,पार्षद चंद्रा

सोनेकर.वसीम खान.हेमंत धोटे.मानिक धोटे,शांतिपाल, शम्मी खान सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे

Next Post

असामाजिक तत्वों ने तोड़ा गौरक्षकों का प्रचार रथ,भड़का आक्रोश; दो दिन में कार्रवाई का अल्टीमेटम 

Sun Dec 7 , 2025
गुना। गौसेवा के प्रचार-प्रसार के लिए गौसेवकों द्वारा तैयार किए गए ‘गौरथ’ को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। यह घटना बीजी रोड पर स्थित मां हॉस्पिटल के पीछे वीरेंद्र नगर क्षेत्र में हुई, जहां यह रथ प्रचार अभियान शुरू करने से पहले खड़ा किया गया था। गौसेवकों […]

You May Like