गरीबो व छोटे व्यवसायियों को सशक्त बनाने में बड़ा कदम: सविता

सिंगरौली । अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का शुभारंभ हो गया है।  जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं ननि आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशन में आयोजित यह विशेष शिविर आज 15, 16 एवं 18 जून को लगाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता के काम को आसान बनाना और सरकारी योजनाओं को सीधे उनके दरवाजे तक पहुँचाने के साथ-साथ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है। यह शिविर आम नागरिकों के लिए बेहद सुविधाजनक और नागरिक-अनुकूल बनाया गया है, जहाँ पूरे जून महीने चलने वाले पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेले का तालमेल भी देखने को मिल रहा है। वहीं ननि आयुक्त सविता प्रधान ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि नगर निगम का ध्येय श्रम से समृद्धि और डिजिटल से समृद्धि के संकल्प को धरातल पर उतारना है। यह शिविर नगरीय क्षेत्र के हर गरीब, श्रमिक, महिला व छोटे व्यवसायी को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का एक बड़ा माध्यम बनकर उभरा है। इस अवसर पर ननि डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Next Post

डॉ. प्रवीण अग्रवाल आज बैठेंगे समर्थकों के साथ, बनेगी रणनीति

Mon Jun 15 , 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज में अपना र्निविवाद अध्यक्ष कार्यकाल पूरा करने वाले डा. प्रवीण अग्रवाल व्हाइट हाउस द्वारा अपनाए उपेक्षापूर्ण रवैए के बाद नगर के व्यापारी वर्ग एवं उद्यमी जगत के साथ शहर के प्रबुद्ध वर्ग के साथ अपनी आगे की रणनीति पर मंथन करने में जुटे […]

You May Like