अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सहकारिता योजना का लाभ : सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल

ग्राहक जागरूकता रथ हुआ रवाना

 

बड़वानी, (नवभारत)।

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की मंशा अनुसार सहकारिता से समृद्धि लाने के लिए समाज के अंतिम छोर पर अंतिम व्यक्ति तक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन एवं बैंक से संबद्ध बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं की योजनाओं का लाभ पहुंचे उक्ताशय के विचार मंगलवार को जिला स्तरीय ग्राहक जागरूकता अभियान के शुभारंभ अवसर पर सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल द्वारा व्यक्त किए गए। उन्होंने कहा कि बैंक कार्यक्षेत्र के किसानों एवं ग्राहकों तथा उनके पिता सहित वह स्वयं भी सहकारी बैंक से ऋण लेते रहे हैं तथा नियमित रूप से उसकी अदायगी करते रहे हैं, जिसका परिणाम है कि खरगोन जिला सहकारी बैंक आज प्रदेश में अग्रणी सहकारी बैंक के नाम जानी जाती है। सांसद द्वारा ग्राहक जागरूकता अभियान जैसी अनूठी पहल के लिए बैंक प्रबंधन की प्रशंसा की गई तथा आव्हान किया कि जिले के अधिकाधिक व्यक्ति सहकारी बैंक की अमानत एवं ऋण योजनाओं का लाभ उठाए।

जिलाध्यक्ष कमलनयन इंगले ने कहा कि ग्राहक जागरूकता अभियान अंतर्गत बैंक तथा समितियों के अधिकाधिक कर्मचारी तथा अधिकारी किसानों तथा ग्राहकों तक पहुंचे, जिससे उनकों बैंक की योजनाओं का लाभ मिल सके। बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र भावसार ने सहकारी बैंक की दो दशकों की उपलब्धियां बताई। कार्यकम की शुरूआत में बैंक प्रबंध संचालक पीएस धनवाल ने ग्राहक जागरूकता अभियान के संबंध में प्रकाश डाला।

मंगलवार को सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल द्वारा ग्राहक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो एक माह तक निरंतर जिले के कार्यक्षेत्र में पहुंचकर बैंक की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे तथा बैंक की डायलर टोन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषक, ग्राहक जिले की समस्त शाखाओं के शाखा प्रबंधक संस्था प्रबंधक व अन्य उपस्थित थे।

Next Post

चीन में विनाशकारी भूकंप,126 लोगों की मौत, 188 घायल

Tue Jan 7 , 2025
बीजिंग, 07 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) चीन में शिजांग स्वायत्त क्षेत्र के डिंगरी काउंटी में मंगलवार को विनाशकारी भूकंप से 126 लोगों की मौत हो गई और 188 अन्य घायल हुए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गयी। शिन्हुआ ने शाम सात बजे तक का यह आंकड़ा दिया है। […]

You May Like