जदयू को मिलेंगे बिहार में 60 प्रतिशत वोट

नयी दिल्ली 18 अप्रैल (वार्ता) बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) ने दावा किया है कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को 60 प्रतिशत से अधिक वोट मिलेंगे।

जद-यू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने शुक्रवार को यहां कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन पर राज्य की जनता को पूरा भरोसा है। राज्य की जनता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लगातार जिताया है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार को राज्य में सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है।

श्री प्रसाद ने कहा, “बिहार की जनता ने बार-बार राजग पर भरोसा जताया है। हमारे साथ सभी वर्गों का समर्थन है। हम 60 प्रतिशत से भी अधिक वोट प्राप्त कर सकते हैं।”

बिहार विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत तक प्रस्तावित है और इसे देखते हुए विभिन्न दलों की राजनीतिक‌ गतिविधियां बढ़ गई है।

Next Post

दो हजार रुपये से ऊपर के यूपीआई लेन-देन पर जीएसटी लगाने का प्रस्ताव नहीं: वित्त मंत्रालय

Fri Apr 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) सरकार ने शुक्रवार को कहा कि 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेन-देन पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने का काई प्रस्ताव नहीं है और ऐसे किसी भी प्रस्ताव की बात भ्रामक और निराधार है। वित्त मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा कि […]

You May Like