चावल, चीनी, दालों में तेजी, गेहूं नरम, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 07 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ चीनी और दालों में भी तेजी रही जबकि गेहूं का भाव टूट गया। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 18 रुपये चढ़कर 3,957 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं चार रुपये सस्ता हुआ और 2,802 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 10 रुपये गिर गयी।
दाल-दलहनों में तेजी रही।

उड़द दाल की औसत कीमत 39 रुपये बढ़ गयी। मसूर दाल 35 रुपये और मूंग दाल 29 रुपये महंगी हुई। तुअर दाल 26 रुपये और चना दाल 21 रुपये मजबूत बंद हुई। मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का सितंबर वायदा एक रिंगिट गिरकर 4,549 रिंगिट प्रति टन रह गया। वहीं, दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.18 प्रतिशत की बढ़त में 66.75 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजार में मूंगफली तेल की औसत कीमत 32 रुपये और वनस्पति की 26 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। पाम ऑयल की कीमत 57 रुपये और सोया तेल की 54 रुपये गिर गयी। सूरजमुखी तेल तीन रुपये फिसल गया। सरसों तेल की कीमत लगभग गत दिवस के स्तर पर ही रही।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 73 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया। चीनी भी 13 रुपये महंगी हुई।

.....

Next Post

जिपं सीईओ प्रवीण फुलपगारे व एडीएम मीना मसराम ने सुनी समस्याएं

Tue Jul 7 , 2026
दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे व अपर कलेक्टर मीना मसराम ने सुना. इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 257 आवेदनों पर […]

You May Like