सूने मकान का ताला तोड़कर 6 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए संदेही

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 5 से 6 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोर सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये नकद समेट ले गए हैं। यह पूरी वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। जिसमें संदेही कैद हो गए है।

पीड़ित ओम प्रकाश मुड़िया महाराजपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2:04 बजे जब परिवार घर पर मौजूद नहीं था, तब अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला चटकाया और नकद एक लाख, सोने-चांदी के जेवरात समेत कुल 5 से 6 लाख रुपये का माल चोरी हो गया। पड़ोसियों के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में संदेही कैद हो गए हैं‌‌। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Post

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम स्केरिट का निधन

Fri Oct 23 , 2026
वाशिंगटन, 23 अक्टूबर (वार्ता) ‘टॉप गन’, ‘एलियन’, ‘एमएएसएच’ और ‘पिकेट फेन्स’ जैसी फिल्मों और धारावाहिकों में यादगार अभिनय से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता थॉमस टॉम स्केरिट का निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। स्केरिट का 21 अक्टूबर को निधन हुआ। […]

You May Like