युवक की डिकम्पोज लाश मिली

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी बाईपास में एक युवक की डिकम्पोज लाश पड़ी मिली। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक राजेन्द्र लाल मल्लाह 45 वर्ष निवासी आईटीआई माढोताल ने सूचना दिया कि रविवार को कटंगी बाईपास स्थित निजी अस्पताल के पास स्थित नाले के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पडा है, शव डिकम्पोज हो चुका है। अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है।

Next Post

फिल्म "सारांश" ने हार न मानने का सबक सिखाया : अनुपम खेर

Mon Nov 24 , 2025
पणजी, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार और अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि फिल्म “सारांश” ने उन्हें हार न मानने का सबक सिखाया था। अनुपम खेर ने गोवा के पणजी स्थित कला मंदिर में पहले मास्टरक्लास में सैकड़ों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और ‘हार मानना कोई विकल्प नहीं […]

You May Like

मनोरंजन