भिलाई में शुरू हुई छठवीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप

भिलाई, 11 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में अग्रसेन भवन, सेक्टर-06 में गुरुवार से राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन शुरू हुआ।

देश भर से आए योग खिलाड़ियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। पहले दिन पुरुष और महिला सीनियर वर्ग में बैक बैंड सेमीफाइनल व आर्टिस्टिक सिंगल सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इन मुकाबलों का मूल्यांकन 80 निर्णायकों की टीम ने अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर आधारित तकनीक के माध्यम से किया।

आगामी 14 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में खिलाड़ी, जज, टीम मैनेजर, प्रशिक्षक और छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्यों सहित लगभग 1500 लोग शामिल हैं। इस छठवीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सीनियर और सीनियर ‘अ’ वर्ग के देश भर के 32 राज्यों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती ने बताया कि योग का प्रचार-प्रसार विश्व स्तर पर करने के लिए भारत सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में योगासन भारत के निर्देशन में यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

कार्यक्रम में अनूप बंसल (सह-राज्य प्रभारी, भारत स्वाभिमान न्यास), एसोसिएशन सचिव डॉ. मेजर सिंह, कोषाध्यक्ष भोजेंद्र साहू, डी.के. देवांगन, खिलेंद्र साहू, धीरेन्द्र वर्मा, संदीप गुप्ता, तिजऊ साहू, उद्धव साहू, मधुस्मिता पंडा, सुमन भारती, दीक्षा साहू, शंभू कुशवाहा, मोनिका साहू, अनेश देशमुख, मनोरमा पांडे, कल्पना स्वामी (सहायक संचालक), जी.आर. बिसेन, सुधा सोनी, राजेश पवार, दिनेश मिश्रा, राजेश तिवारी और यशोदा साहू सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

 

Next Post

महाकाल मंदिर मार्ग पर अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर 

Thu Sep 11 , 2025
उज्जैन। बेगमबाग क्षेत्र, जो महाकाल मंदिर जाने का प्रमुख मार्ग है, में आज जिला प्रशासन ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए 11 अवैध निर्माणों को ढहा दिया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like