मुरैना में फायरिंग में तीन घायल

मुरैना: सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीचंद कुशवाहा का पूरा गांव के पास जमीन के सीमांकन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने मारपीट के साथ हवाई फायरिंग भी कर दी। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन की मौजूदगी में सीमांकन की प्रक्रिया चल रही थी। यह सीमांकन फरियादी पक्ष की मांग पर कराया जा रहा था।

तभी दूसरा पक्ष, जो गुर्जर समाज से बताया जा रहा है, मौके पर पहुंचा और विवाद शुरू हो गया। पहले गाली-गलौज हुई और फिर मामला मारपीट व फायरिंग तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने बंदूकों से फायर किए और कुशवाह समाज के लोगों के साथ मारपीट की। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सीमांकन के लिए पहुंचे राजस्व निरीक्षक और पटवारी को भी वहां से भागना पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना में घायल हुए भरत पिता देवीराम, लक्ष्मण पिता देवीराम और सूरज पिता विष्णु कुशवाहा ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

Next Post

ढोलक की थाप पर चाकू लहराकर कर रहे थे डांस, पुलिस ने पकड़ा

Wed May 21 , 2025
इंदौर: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर आजाद नगर पुलिस ने दो युवकों को चाकू लहराते हुए डांस करने के आरोप में हिरासत में लिया। घटना एक पार्टी के दौरान की बताई जा रही है, जिसमें दोनों युवक ढोलक की थाप पर नाचते हुए हाथों में […]

You May Like