पानी निकासी से पल्ला झाड़ा, महीनों से बदहाल सड़कें: अव्यवस्था की मार झेल रहे राहगीर

ब्यावरा। नगर के मुख्य सुठालिया बायपास मार्ग पर नाली नहीं होने से पानी निकासी के अभाव में जगह-जगह पानी भरा रहता है. आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जबकि इस समस्या के लिए पूर्व में जन आंदोलन होकर चक्काजाम तक हो चुका है, बावजूद इसके आमजन की इस समस्या की अनदेखी की जा रही है.

गौरतलब है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के तहत आने वाले सुठालिया बायपास मार्ग पर नाली नहीं होने के साथ ही पानी निकासी के उचित प्रबंध नहीं है, जिसके कारण मुख्य मार्ग पर पानी जमा रहता है जिसके कारण आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

गंभीर समस्या के प्रति इतनी अनदेखी

सुठालिया बायपास से हर दिन सैकड़ो की संख्या में यात्री व वाहनों की आवाजाही होती है. कई स्कूल यहां पर है, छोटे-छोटे बच्चे स्कूल आते-जाते है.

बैंक व अन्य महत्वपूर्ण कार्यालय भी इस मार्ग पर है.

कृषि मंडी, थोक सब्जी मंडी के लिए भी इसी रास्ते से होकर आना-जाना पड़ता है. मार्ग पर पानी भरा होने की समस्या से आमजन को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसका अंदाजा रोड की हालत देखकर लगाया जा सकता है. इस मार्ग पर से आये दिन जिम्मेदारों का आना-जाना लगा रहता है परन्तु इस गंभीर समस्या की लम्बे समय से अनदेखी हो रही है.

आंदोलन के बाद भी नहीं ली सुध

उक्त समस्या को लेकर पूर्व में आंदोलन भी किए गये उस दौरान समस्या का जल्द निराकरण किए जाने का भरोसा दिलाया गया. परन्तु आज भी हालात जस के तस है.

वाहन हो रहे दुर्घटनाग्रस्त

नागरिकों के अनुसार मार्ग पर पानी भरा होकर फिसलन होने से आये दिन दुपहिया वाहन यहां फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त होते रहते है. मार्ग पर पानी भरा होने के कारण करोड़ो की लागत से बना सीसी रोड उखडक़र क्षतिग्रस्त हो गया है.

Next Post

सिर्फ अभिनेता नहीं, कंटेंट क्रिएटर भी हैं श्रेयस तलपड़े

Tue Jan 27 , 2026
श्रेयस तलपड़े सिर्फ बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि सोच-समझकर कंटेंट गढ़ने वाले क्रिएटर भी हैं। ‘इकबाल’ से पहचान बनाने वाले श्रेयस ने फिल्मों, टीवी और अब ओटीटी में कदम रखा। बॉलीवुड और मराठी सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बना चुके श्रेयस तलपड़े उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने समय के […]

You May Like