गांजा तस्करी करते महिला समेत 3 गिरफ्तार

जबलपुर: क्राइम ब्रांच और लार्डगंज, अधारताल व ग्वारीघाट थाना पुलिस की टीम ने मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से कुल 1 किलो 515 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इसके अलावा 10 हजार 680 रुपये नगद राशि भी जप्त की है।थाना प्रभारी लार्डगंज नवल सिंह आर्य ने बताया कि सब्जी मंडी लटकारी का पड़ाव में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई, घेराबंदी कर प्रेम केशरवानी 45 वर्ष निवासी सब्जी मंडी निवाड़गंज लार्डगंज को पकड़ा गया, तलाशी लेने पर पहने हुये पेंट के दाहिने जेब में नगदी 1 हजार 680 रूपये तथा पहनी हुई.

बनियान के अंदर एक पालीथीन में 267 ग्राम गंाजा कीमती लगभग 13 हजार 350 रूपये का होना पाया गया। इसी तरह थाना प्रभारी अधारताल प्रवीण कुमरे ने बताया कि महाराजपुर में थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दबिश दी मुन्नी बाई कोल 68 वर्ष निवासी शंकरटोला महाराजपुर अधारताल को पकड़ा गया, तलाशी लेने पर थैला में 882 ग्राम गांजा कीमती लगभग 44 हजार 100 रूपये व नगदी 9 हजार रूपये मिले। थाना प्रभारी ग्वारीघाट हरिकिशन आटनेरे ने बताया कि चंडी माता मंदिर के पास घेराबंदी कर राहुल अहिरवार 24 वर्ष निवासी चंडी माई मंदिर के पास बादशाह हलवाई मंदिर ग्वारीघाट को पकड़ा गया जिसके कब्जे में रखे थैले की तलाशी लेने पर 366 ग्राम गांजा कीमती लगभग 18 हजार 300 रूपये का होना पाया गया।

Next Post

ग्वालियर में पहली बार हुआ अंतर्राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी कार्यशाला का आयोजन

Mon Mar 16 , 2026
ग्वालियर: अंतर्राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन ग्वालियर के एक निजी होटल में विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में हुआ, वही विशेष अतिथि के रूप में आरएसएस के यशवंत इंदापुरकर, नवल शुक्ला, आरोग्यधाम के मुकेश दीक्षित, डॉ वैभव चौबे एवं जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु राजकुमार आचार्य थे। […]

You May Like