ग्वालियर में पहली बार हुआ अंतर्राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी कार्यशाला का आयोजन

ग्वालियर: अंतर्राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन ग्वालियर के एक निजी होटल में विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में हुआ, वही विशेष अतिथि के रूप में आरएसएस के यशवंत इंदापुरकर, नवल शुक्ला, आरोग्यधाम के मुकेश दीक्षित, डॉ वैभव चौबे एवं जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु राजकुमार आचार्य थे। इस अवसर पर जानकारी देते हुए सूर्य प्रकाश ने बताया कि इस कांफ्रेंस में देश ही नहीं विदेश के भी जाने-माने फिजियोथैरेपिस्ट आए, जिन्होंने अपने-अपने विचार रखे।

इस कांफ्रेंस में पूरे देश से लगभग 350 डॉक्टर फिजियोथैरेपिस्ट ने भाग लिया वहीं कनाडा एवं दुबई से भी फिजियोथैरेपिस्टों ने भाग लिया। पूरे देश के फिजियोथेरेपिस्ट ने अपने विचार साझा किए। नई टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तृत चर्चा की गई जिससे मरीजों को अधिक से अधिक और बेहतर लाभ मिल सके। डॉक्टर कुसार घोड़के ने बताया कि यह फिजियोथैरेपिस्ट कॉन्फ्रेंस पिछले 20 वर्षों में ग्वालियर में पहली बार आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य नए फिजियोथैरेपिस्टों को नई-नई तकनीक के बारे में समझाना है।

Next Post

कंपनी डायरेक्टर बनकर 7.25 लाख हड़पे

Mon Mar 16 , 2026
जबलपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में शातिर जालसाज ने खुद को दिल्ली की कंपनी का डायरेक्टर बताकर एक व्यवसायी को अपना शिकार बनाया और ई-बाइक के व्यापार में मोटे मुनाफे का लालच देकर 7.25 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर जांच […]

You May Like

मनोरंजन