ड्राई-डे पर शराब बेच रहे आदतन बदमाश समेत तीन गिरफ्तार

इंदौर: स्वतंत्रता दिवस पर घोषित ड्राई-डे के बावजूद चंदन नगर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है. इनमें थाना क्षेत्र का आदतन बदमाश सत्या व पूर्व में जिलाबदर रह चुका रईस उर्फ बांका भी शामिल है. आरोपियों से 61 पाव देशी मसाला शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 5540 रुपए है.
पुलिस को 15 अगस्त को सूचना मिली थी कि ड्राई-डे के दौरान चंदन नगर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है. सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थानों पर दबिश दी. इस दौरान तीन आरोपियों को शराब बेचते हुए पकड़ लिया.

पकड़े गए आरोपियों में सत्या पिता कालू वसुनिया उम्र 31 साल, निवासी जीरा फैक्ट्री के सामने झुकी झोपड़ी, चंदन नगर, रईस पिता मोहम्मद शकुर पठान उम्र 62 साल, निवासी सहयोग नगर, नूरी मस्जिद के सामने, धार रोड और प्रदीप पिता ओमप्रकाश सेन उम्र 22 साल, निवासी शिरपुर, धार रोड शामिल हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सत्या थाना क्षेत्र का आदतन बदमाश है, जबकि रईस पूर्व में जिला बदर किया जा चुका है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीनों के कब्जे से कुल 61 पाव देसी मसाला शराब बरामद की. शराब की कीमत करीब 5540 रुपए बताई गई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है.
ड्राई-डे के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई थी निगरानी
ड्राई-डे के दौरान शराब की अवैध बिक्री रोकने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई थी. मुखबिर से मिली सूचना के बाद एक साथ अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई. पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों तक शराब कहां से पहुंची और इसके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क तो नहीं है. मामले में आबकारी अधिकारी का कहना है कि ड्राई-डे पर अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को पकड़ा है. इनके कब्जे से 61 पाव देसी शराब जब्त की गई. अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

Next Post

बाइक से अवैध शराब ले जाते युवक गिरफ्तार

Mon Aug 17 , 2026
इंदौर:ड्रॉय डे के दौरान ही आबकारी विभाग ने भी एक युवक को बाइक से अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी बाइक के पीछे बंधे दो प्लास्टिक बैग में देशी शराब के 100 पाव छिपाकर ले जा रहा था. कार्रवाई के दौरान बाइक भी जब्त कर ली गई. […]

You May Like

मनोरंजन