प्रतिभाओं का मंच बना गणेश स्कूल का समर कैंप, टैलेंट हंट में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग

सीधी। स्थानीय एसजीएसएस स्कूल (गणेश स्कूल) में आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप लगातार विद्यार्थियों के लिए सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच साबित हो रहा है। समर कैंप के अंतर्गत गुरुवार को विद्यालय परिसर में भव्य टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का माहौल उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, गिटार वादन, आर्ट एंड क्राफ्ट, कॉमेडी, नाटक, कुकिंग, योगा एवं चेस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगो का मन मोह लिया।

सहायक निदेशक अरुण ओझा ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें उचित मंच प्रदान करना है, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक और खेल गतिविधियों में भी आगे बढ़ सकें। समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और नई चीजें सीखने का बेहतर माध्यम बन रहा है। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सराहना की गई। इस अवसर पर समर कैंप के प्रशिक्षक अवतार कृष्ण, राजकपूर चितेरा, संदीप पटेल, माखनलाल मिश्र, डी.के. खरे, अंकिता सेन, अंकुर मिश्र, सुजीत दीक्षित, नाजिया बानो, प्रियंका सिंह एवं सचित त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Next Post

बिहार के नवनियुक्त मंत्रिमंडल को सीएम डॉ यादव ने दी बधाई

Thu May 7 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बिहार के नवनियुक्त मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मिलकर बिहार में विकास, जनसेवा और सुशासन के नए मानक स्थापित करेंगे। सीएम डॉ. यादव ने अपने संदेश […]

You May Like