
इंदौर। शहर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी से मौत और सैंकड़ों लोगों के बीमार होने पर आज युवक कांग्रेस ने जंगी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला भी जला दिया । इसके बाद कांग्रेस के 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
भागीरथपुरा में जहरीले पानी से 15 लोगो की मौत और 350 सौ से ज्यादा लोगों के बीमार होने पर युवक कांग्रेस ने नगर निगम पर जंगी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सरकार, मंत्री , महापौर और नगर निगम के अधिकारी को नींद से जगाने के लिए घंटी बजाकर विरोध प्रदर्शन किया । नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारियों को निलंबित करने और महापौर, मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। इस दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प भी हुई।
इसके बाद पुलिस ने जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ,
युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, मध्यप्रदेश संगठन प्रभारी चेतन चौधरी , युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी शिवि सिंह सहित 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल दिया।
