ग्वालियर: भाजपा के पितृ पुरूष एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को भाजपा नेताओं ने फूलबाग स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि आज हम महान देशभक्त, राष्ट्रवादी विचारक और दूरदर्शी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मना रहे हैं। डॉ. मुखर्जी ने ही भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी और घोषणा की थी कि भारत में दो चिह्न, दो संविधान और दो प्रधान नहीं हो सकते।
उन्होंने कहा, इसके अलावा, यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार ही है जिसने महान नेता के प्रयासों और योगदान को मान्यता दी और इस दिन को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ पूरे देश में आज बलिदान दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए रास्ते पर काम कर रही है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एक गौरवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. श्याामा प्रसाद मुखर्जी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने भारत के एकीकरण के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, राकेश माहौर, कमल माखीजानी, अरुण कुलश्रेष्ठ, धर्मेंद्र राणा, कनवर किशोर मंगलानी, रामेश्वर भदौरिया, राजू सेंगर, धर्मेंद्र तोमर ( बिट्टू ), सुरेंद्र शर्मा, जीडीए उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलैया, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाहा, दारा सिंह सेंगर, शैली शर्मा, गिर्राज कंसाना आदि वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
