जैविक खेती कार्यशाला में कृषि विभाग ने किसानों को दी तकनीकी जानकारी

ग्वालियर: प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती को बढ़ाने के उद्देश्य से ग्वालियर में किसानों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। डबरा विकासखंड के ग्राम बिलौआ के प्राण बाग फार्म हाउस पर कार्यशाला आयोजित कर किसानों को जैविक खेती के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।किसानों की कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, भाजपा किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावला, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, किसान मोर्चे के शहर जिला अध्यक्ष गिर्राज व्यास, युवा मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष विवेक शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

कार्यशाला के प्रारंभ में उप संचालक कृषि भानु प्रकाश शर्मा एवं आत्मा योजना के प्रभारी आर बी एस जाटव द्वारा किसानों को जैविक खेती के संबंध में तकनीकी जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह द्वारा आधुनिक खेती के संबंध में किसानों को विस्तार से समझाइश दी गई। कार्यशाला में अतिथियों ने किसानों को जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया।

किसानों को बताया गया कि जैविक खेती न केवल स्वास्थ्य के लिये अच्छी है बल्कि किसानों की आर्थिक उन्नति के लिये भी जरूरी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भी जैवकि खेती को प्रोत्साहित करने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्यशाला में जैविक खेती कर रहे किसानों को सम्मानित भी किया गया।

Next Post

पुरानी रंजिश में युवक की निर्मम हत्या, चंदेरी पुलिस ने 24 घंटे में तीनों आरोपियों को दबोचा

Tue Jun 23 , 2026
अशोकनगर:​चंदेरी थाना अंतर्गत ग्राम नानोन में विगत 21 जून को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ पुरानी रंजिश के चलते एक 39 वर्षीय युवक की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल सभी तीनों […]

You May Like