IND vs NZ: पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी सूर्या की टीम चौथे मुकाबले में वाइजैग में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। जानिए विशाखापट्टनम का मौसम कैसा रहेगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाना है। गुवाहाटी में तीसरा टी20 जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। उस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी ने फैंस को खूब रोमांचित किया था। भारत ने 154 रनों के लक्ष्य को महज 10 ओवर में हासिल कर न्यूजीलैंड को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया था।
सीरीज में वापसी की उम्मीद में न्यूजीलैंड
सीरीज गंवा चुकी न्यूजीलैंड की टीम चौथे टी20 में अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। कीवी टीम इस दौरे में अब तक लय में नजर नहीं आई है, लेकिन विशाखापट्टनम में वह पहली जीत दर्ज कर सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगी।
वाइजैग में कैसा रहेगा मौसम?
क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत की खबर है कि विशाखापट्टनम में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बारिश की कोई आशंका नहीं है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है और मौसम खेल में खलल नहीं डालेगा।
