रणजी ट्रॉफी: बंगाल ने केरल को 287 रनों से हराया

तिरुवनंतपुरम, 29 अक्टूबर (वार्ता) प्रदीप्त प्रमाणिक (छह विकेट), मोहम्मद शमी और शाहबाज अहमद (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत बंगाल ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मुकाबले में गुरुवार को केरल को 287 रनों से शिकस्त दी।
आज केरल ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 54 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में प्रदीप्त प्रमाणिक ने कप्तान विष्णु विनोद (19) को आउट कर बंगाल पांचवीं सफलता दिलाई। सलमान निजार (एक) भी प्रमाणिक का शिकार बने। आदित्य सरवटे (शून्य) और व्यशक चंद्रण (तीन) रन को मोहम्मद शमी ने आउट किया।

मोहम्मद अज़हरुद्दीन (26) को शाहबाज अहमद ने आउट किया। 39वें ओवर की चौथी गेंद पर शाहबाज ने एम डी निधीश (33) को स्टंप आउट कराकर केरल की दूसरी पारी का 120 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। इसी के साथ बंगाल ने यह मुकाबला 287 रनों से अपने नाम कर लिया। शाहबाज अहमद ने बंगाल की पहली पारी में 121 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने केरल की दोनों पारियों में दो-दो विकेट लिये। उन्होंने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। संक्षिप्त स्कोर: बंगाल पहली पारी 350 रन पर सभी खिलाड़ी आउट। दूसरी पारी 198 रन पर ऑल आउट। केरल पहली पारी 141 रन पर सभी खिलाड़ी आउट। दूसरी पारी 120 रन पर आल आउट।

.....

Next Post

बड़े तालाब में कूदी युवती, सोलर पैनल पर अटकी जान… गोताखोरों ने बचाया

Thu Oct 29 , 2026
भोपाल: भोपाल की VIP रोड पर बड़े तालाब में युवती के छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। तालाब में मौजूद सोलर पैनल पर युवती के अटकने के बाद गोताखोरों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। युवती ने यह कदम […]

You May Like