अमहिया नाले में बहा दो वर्षीय मासूम

रीवा। शहर के बीच से निकलने वाले अमहिया नाले में गुरूवार की दोपहर 3.30 बजे एक दो वर्षीय मासूम खेलते हुए फिसल गया और तेज बहाव में बह गया. सूचना मिलने पर आनन-फानन एसडीआरएफ की टीम के साथ नगर निगम और प्रशासनिक अमला पहुंचा. रेस्क्यू शुरू किया गया लेकिन देर शाम तक मासूम की कोई खबर नही लगी.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामपुर नैकिन का रहने वाला गुप्ता परिवार रीवा आया था. दो वर्षीय मासूम अपने नाना-नानी के घर विवेकानन्द नगर वार्ड 25 में रूका था. बच्चे के माँ की डिलीवरी होनी है और अस्पताल में भर्ती है. मासूम अपने नाना-नानी के घर में रूका था. नानी खाना बना रही थी और मामा की देख रेख में मासूम रूद्रांश गुप्ता बाहर खेल रहा था. खेलते हुए उसका पैर फिसल गया और सीधे उफनते नाले में समा गया, तेज बहाव में मासूम बह गया. सूचना मिलने पर प्रशासनिक की टीम पहुंची और मासूम की तलाश की जा रही है.

Next Post

मोबाइल लुटेरे और खरीददार गिरफ्तार 

Thu Jul 17 , 2025
जबलपुर‌। गोहलपुर पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाले दो शातिर लुटेरों के साथ लूट का मोबाइल को खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से सात मोबाईल व घटना में शामिल एक एक्टिवा कीमती कुल तीन लाख पचास हजार रूपये बरामद किए गए‌। थाना प्रभारी गोहलपुर रितेश पाण्डेय […]

You May Like