महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर अचलनाथ धाम का निरीक्षण

ग्वालियर: महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियों को लेकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने अचलनाथ धाम और श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए।वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और जल आपूर्ति जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

महाशिवरात्रि के दौरान भारी संख्या में भक्तों के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर परिसर में विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही दर्शनार्थियों के लिए कतारबद्ध प्रणाली और पेयजल एवं चिकित्सा सुविधा की भी व्यवस्था की जाएगी।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे महाशिवरात्रि के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें और शांति एवं अनुशासन बनाए रखें।

Next Post

मुरैना में दो युवकों ने खुद को मारी गोली, प्रेम प्रसंग सहित अलग-अलग मामलों में किया सुसाइड

Mon Feb 24 , 2025
मुरैना: अलग-अलग दो घटनाओं में दो युवकों ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पहली घटना में एक 26 वर्षीय युवक ने साेमवार सुबह अपने घर के पीछे बने मेरिज गार्डन में खुद को गोली मार ली। पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।वहीं दूसरी घटना में कोतवाली […]

You May Like