‘जुग-जुग जिया ए रजऊ’ भोजपुरी लोकगीत रिलीज, प्रियंका सिंह और इशिका तोरिया की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल

मुंबई, 27 जुलाई (वार्ता) भोजपुरी संगीत जगत में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुआ नया लोकगीत ‘जुग-जुग जिया ए रजऊ’ दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। निर्माता रत्नाकर कुमार की प्रस्तुति में आए इस गीत को गायिका प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि वीडियो में अभिनेत्री इशिका तोरिया ने अपने अभिनय और अभिव्यक्ति से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।भारतीय संस्कृति, प्रेम और जीवनसाथी की लंबी उम्र की कामना जैसे भावों पर आधारित यह लोकगीत रिलीज के साथ ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दर्शक इसके संगीत, फिल्मांकन और प्रस्तुति की सराहना कर रहे हैं।

निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा दर्शकों के लिए साफ-सुथरा और दिल को छू लेने वाला संगीत प्रस्तुत करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि ‘जुग-जुग जिया ए रजऊ’ भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा गीत है और उन्हें विश्वास है कि यह लंबे समय तक श्रोताओं की पसंद बना रहेगा। गायिका प्रियंका सिंह ने कहा कि यह गीत उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने बताया कि गीत को गाते समय उन्होंने हर भावना को महसूस किया और उम्मीद जताई कि श्रोता इसे भरपूर प्यार देंगे।

गीत के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत विक्की वॉक्स ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है। सिनेमैटोग्राफी संतोष यादव और नवीन, कोरियोग्राफी अनुज मौर्या, एडिटिंग पप्पू वर्मा, डीआई रोहित सिंह तथा प्रोडक्शन पंकज सोनी ने संभाला है। निर्माताओं को उम्मीद है कि सावन, तीज, हरियाली तीज और शादी-विवाह जैसे पारिवारिक आयोजनों में यह गीत विशेष रूप से पसंद किया जाएगा। रिलीज के बाद से ही यह लोकगीत तेजी से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना रहा है।

.....

Next Post

जयपुर में 'बंटवारा 1947' का प्रमोशन करेंगे सनी देओल, करण देओल और राजकुमार संतोषी

Mon Jul 27 , 2026
मुंबई, 27 जुलाई (वार्ता) आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की टीम 29 जुलाई को जयपुर में फिल्म के प्रमोशनल अभियान की शुरुआत करेगी। इस दौरान अभिनेता सनी देओल, करण देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस […]

You May Like