छात्राओं को डूबता देख बचाने उतरे शिक्षक,फिर पानी में समाए तीन बच्चों को बचाया, 3 की डूबने से मौत 

रतलाम। पैराडाइज वैली में रविवार दोपहर पिकनिक मनाने पहुंचे जावरा के निजी स्कूल के दल के लिए कुछ पल में खुशियों का दिन मातम में बदल गया। पानी से भरे कुंड में कुछ बच्चे डूबने लगे तो उन्हें बचाने के प्रयास में दो शिक्षक और एक 15 वर्षीय छात्र भी गहरे पानी में चले गए। तीनों की डूबने से मौत हो गई। हादसे में तीन बच्चों को मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

शहर से करीब 8 से 11 किलोमीटर दूर पैराडाइज वैली में रविवार को जावरा के एक निजी स्कूल के चार शिक्षक और 13 विद्यार्थियों समेत 17 लोगों का दल पिकनिक मनाने पहुंचा था। झरने के नीचे बने कुंड में बच्चे और शिक्षक नहा रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे पानी में डूबने लगे।

बच्चों को बचाने के लिए शिक्षक और अन्य लोग तत्काल पानी में उतरे। इसी दौरान दो शिक्षक और एक छात्र गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तीन अन्य बच्चों को बाहर निकाल लिया। इनमें एक छात्र और दो छात्राएं शामिल हैं। तीनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद पैराडाइज वैली में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पानी से निकाले गए लोगों को बचाने के लिए सीपीआर देने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पानी से निकाले गए तीनों लोगों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान विजय सिंह (52), प्रिंस पिता करण (28), दोनों निवासी जावरा, तथा 15 वर्षीय हर्षित पाटीदार के रूप में हुई है। मृतकों में दो शिक्षक और एक छात्र शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के दौरान कुंड में कितने लोग उतरे थे और डूबने की वास्तविक स्थिति क्या रही, इसकी भी जांच की जा रही है।

Next Post

अकौरी के घर से सीमेंट की शीट तोड़कर चोरी का आरोप

Sun Aug 23 , 2026
देवसर । जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम अकौरी में एक मकान में चोरी और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से परेशान मकान मालिक बृजेश कुमार रजक ने 23 अगस्त को जियावन थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। पीड़ि़त ने कुछ लोगों पर घर को निशाना बनाने […]

You May Like