बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आज से सिंधिया का चार दिन का दौरा

ग्वालियर: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 21 अगस्त को ग्वालियर पहुंचेंगे। इस प्रवास की शुरुआत शिवपुरी जिले के दौरे से होगी। सिंधिया 21 और 22 अगस्त को शिवपुरी जिले के कोलारस विकासखंड के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का दौरा करेंगे।सिंधिया शाम को ग्वालियर से रवाना होकर शिवपुरी जिले के कोलारस विकासखंड के ग्राम लिलवाड़ा पहुंचेंगे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे। रात में वे शिवपुरी के टूरिस्ट विलेज में रुकेंगे।

22 अगस्त को वे संगेश्वर, लगदा, लालपुर और बांसखेड़ी गांवों का दौरा कर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। 23 और 24 अगस्त को सिंधिया गुना और अशोकनगर जिलों के कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे। इनमें चंदेरी क्षेत्र के अखाईघाट, साजापुर, पोरू खेड़ी, अमरोड़ खेड़ी, अशोकनगर जिले के बारखेड़ा जमाल, गोरा बहादुरपुर और मुंगावली क्षेत्र के अन्य गांव शामिल हैं। 24 अगस्त को प्रवास के अंतिम दिन वे गुना जिले के बमोरी क्षेत्र के तुमादा, बाँधा और फतेहगढ़ गांवों में बाढ़ पीड़ितों से संवाद करेंगे।

Next Post

तेंदुआ की मौजूदगी से दहशत, कार्रवाई न होने पर आदिवासी युवक पहुंचे कमिश्नर के पास

Thu Aug 21 , 2025
इटारसी। विकासखंड केसला की ग्राम पंचायत पोडार, हिरणचापड़ा, नया मल्लूपुरा, गेंदाकाबड़, कासदाखुर्द, खखरापुरा और सहेली सहित आसपास के गांवों में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं। दो हफ्ते पहले जानकारी देने के बावजूद वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर शुक्रवार को आदिवासी […]

You May Like