तेंदुआ की मौजूदगी से दहशत, कार्रवाई न होने पर आदिवासी युवक पहुंचे कमिश्नर के पास

इटारसी। विकासखंड केसला की ग्राम पंचायत पोडार, हिरणचापड़ा, नया मल्लूपुरा, गेंदाकाबड़, कासदाखुर्द, खखरापुरा और सहेली सहित आसपास के गांवों में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं। दो हफ्ते पहले जानकारी देने के बावजूद वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर शुक्रवार को आदिवासी युवाओं का एक प्रतिनिधि मंडल नर्मदापुरम मुख्यालय पहुंचा।

दल ने कार्यालय में उपायुक्त श्री जायसवाल को ज्ञापन सौंपा और समस्या से अवगत कराया। उन्होंने संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी से ग्रामीणों की सीधी बातचीत कराई। कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि वन विभाग को निर्देशित कर जल्द कार्रवाई कराई जाएगी।

ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र संचालक और डीएफओ से मुलाकात की कोशिश की, लेकिन अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। प्रतिनिधि मंडल में संयोजक दुर्गेश धुर्वे, जनपद सदस्य विजय कावरे, जिला पंचायत सदस्य सीमा कास्दे, सरपंच रामकली, उप सरपंच कैलाश मरकाम, बंटी इवने, सुमित कुमार और शेरसिंह बारस्कर शामिल रहे।

 

Next Post

दो भीषण सड़क हादसों में 1 की मौत और 14 लोग घायल

Thu Aug 21 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी में आज अलग-अलग जगह दो भीषण सड़क हादसे में 1 की मौत और 14 लोग घायल हो गए। एक हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दोनों घटनाओं में कुल 14 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया […]

You May Like