गोवा, गुजरात, मिजोरम, मणिपुर,असम, हिमाचल और दिल्ली ने जीत दर्ज की

काकीनाडा, (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शुक्रवार को खेले गये मुकाबलों में गोवा, गुजरात और मिजोरम ने डिवीजन ‘सी’ में तथा मणिपुर, असम, हिमाचल और दिल्ली ने डिवीजन ‘बी’ में जीत दर्ज की।

आज यहां दिन के पहले डिवीजन ‘सी’ मैच में गोवा ने जम्मू और कश्मीर को 2-1 से हराया। जिसमें प्राची परशुराम यादव ने (16वें) मिनट और रूबी राठौर ने (19वें) मिनट में गोवा के लिए गोल किए, जबकि अंजलि (34वें) मिनट में जम्मू और कश्मीर के लिए एकमात्र गोल किया।

अगले मैच में, गुजरात ने तेलंगाना के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 4-1 से जीत दर्ज की। गुजरात की ओर से ध्रुवीबा परमार ने (छठे, 27वें) और पुरीबेन परमार ने (33वें, 47वें) मिनट में अपनी टीम के लिए दो-दो गोल किए। कंचारला अक्षया तेलंगाना के लिए एकमात्र गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं।

दिन के अंतिम डिवीजन ‘सी’ मैच में मिजोरम ने एकतरफा मुकाबले में राजस्थान को 12-0 से हराया। मिजोरम की कप्तान लालनेइहपुई ने (16वें, 44वें, 48वें) मिनट और जेड लालडिंटलुआंगी ने (16वें, 20वें, 39वें) मिनट में गोलकर एक-एक हैट्रिक बनाई, जबकि एफ लालबियाक्सियामी ने (12वें, 35वें) मिनट में अपनी टीम के लिए दो गोल किए। हॉकी मिजोरम के लिए शेष गोल रूथी लालावमजुआली ने (60वें), जोथनमावी ने (52वें), लालछनछुआही ने (41वें), और सी मालसावमजेली (29वें) मिनट में किए।

डिवीजन ‘बी’ के पहले मैच में मणिपुर ने केरल के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की, जिसमें रितु देवी लैशराम ने (45वें, 52वें, 56वें) मिनट में गोलकर अपनी टीम के लिए हैट्रिक बनाई, जबकि प्रिया देवी मुतुम ने (नौंवें) और नताली चानू लीशांगथेम ने (41वें) मिनट में एक-एक गोल किया।

अगले मैच में असम ने ले पुडुचेरी को 5-0 से हराया, जिसमें असम की अश्मिता तिग्गा ने (18वें, 25वें, 60वें) मिनट में हैट्रिक बनाई और कप्तान सुमित्रा स्वर्गारी ने (दूसरे) और सागरिका बर्मन ने (21वें) मिनट में शेष दो गोल दागे।

एक अन्य मैच में हिमाचल ने अरुणाचल को 6-2 से हराया। हिमाचल की ओर से खुशी वर्मा ने (14वें, 35वें, 37वें) मिनट में गोल कर हैट्रिक लगाई, ज्योति ने (28वें, 42वें) मिनट में दो गोल और मिताली शर्मा ने (सातवें) ने एक गोल किया। बिरंग हस्सा ने (59वें) और राबिया खान ने (55वें) मिनट में अरुणाचल के लिए एक-एक गोल किया।

दिन के अंतिम मैच में दिल्ली ने अंतिम क्वार्टर तक चले एक करीबी मुकाबले में बिहार को 6-3 से हराया। दिल्ली के लिए निशा ने (पांचवें), कुमारी प्रिया (आठवें), दीपिका ने (56वें), और अंशिका ने (13वें, 50वें, 59वें) मिनट में गोलकर स्कोर किया, जबकि कुमारी संजना भारती ने (छठे), कुमारी शारदा ने (36वें) और कप्तान कुमारी रिशु ने (48वें) मिनट में बिहार के लिए गोल किये।

 

 

 

Next Post

भारतीय टीमों ने लंदन 2026 विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया

Sat Aug 2 , 2025
कोलकाता, (वार्ता) भारत की पुरुष और महिला टेबल टेनिस टीमों ने काठमांडू के राष्ट्रीय टेबल टेनिस केंद्र में आयोजित 2025 दक्षिण एशिया क्षेत्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद, लंदन में 2026 विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीटीसी) के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। प्रत्येक लिंग के लिए केवल […]

You May Like