उत्तर-पूर्व चीन में कोयला खदान दुर्घटना के लिए 23 लोगों को जवाबदेह ठहराया

उत्तर-पूर्व चीन में कोयला खदान दुर्घटना के लिए 23 लोगों को जवाबदेह ठहराया

हार्बिन, 20 जून (वार्ता) उत्तर-पूर्व चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत में मई 2024 में हुयी एक कोयला खदान दुर्घटना के लिए कुल 23 लोगों को जवाबदेह ठहराया गया है। इस हादसे में पाँच लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को जारी एक जांच रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

यह दुर्घटना पिछले वर्ष 20 मई को हेइलोंगजियांग लॉन्गमे ग्रुप के तहत हेगैंग खनन कंपनी की ज़िंगआन कोयला खदान में हुई थी जिसमें नौ लोग फंस गए थे, जिनमें से चार को बाद में सुरक्षित बचा लिया गया था।

दुर्घटना का कारणों का पता लगाने के लिए अगले दिन एक जांच दल का गठन किया गया। रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना का सीधा कारण स्वतःस्फूर्त दहन खतरों के निपटान के दौरान तरल कार्बन डाइऑक्साइड को निकालने के लिए ग्राउटिंग पाइप का अवैध तौर पर उपयोग किया गया था। कम तापमान पर पाइपों को जोड़ने वाले रबर गैस्केट खराब और क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे तरल कार्बन डाइऑक्साइड रिस गया और जिसके कारण श्रमिकों का दम घुट गया।

रिपोर्ट में बताया गया कि दुर्घटना के कारण लगभग 90 लाख 60 हजार का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान हुआ। जांच दल ने 23 लोगों को जिम्मेदार व्यक्तियों और संबंधित इकाइयों से निपटने के लिए सुझाव दिए हैं।

Next Post

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत 'जहिया बेलनवा उठ जाई' रिलीज

Fri Jun 20 , 2025
मुंबई, 20 जून (वार्ता) अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गोल्डी यादव का लोकगीत ‘जहिया बेलनवा उठ जाई’ रिलीज हो गया है। माही श्रीवास्तव अपनी दिलकश अदाओं से सजा भोजपुरी लोकगीत ‘जहिया बेलनवा उठ जाई’ लेकर आई हैं, जिसे मधुर आवाज में गोल्डी यादव ने गाया है। यह लोकगीत ‘जहिया बेलनवा […]

You May Like