मुंबई, 17 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को दो पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.72 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 7.50 पैसे टूटकर 90.74 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी रुपया आज दो पैसे की मजबूती के साथ 90.72 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में यह ऊपर 90.64 रुपये और नीचे 90.78 रुपये प्रति डॉलर तक गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाने से रुपया मजबूत हुआ है। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.4 प्रतिशत की तेजी से भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।
Next Post
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में बिहार ने किये 468 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के समझौते
Tue Feb 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 फरवरी (वार्ता) बिहार सरकार ने राजधानी दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना में 250 करोड़ रुपये के निवेश से एक रिसर्च पार्क की औपचारिक घोषणा की तथा इस संस्थान और कई कंपनियों के साथ कुल 468 करोड़ […]

You May Like
-
10 months ago
406 वाहनों के ऊपर कसा शिकंजा
