बल्कर की टक्कर से बाइक सवार महिला एवं बच्ची की मौत 

सीधी। तेज रफ्तार में बल्कर की टक्कर से बाइक सवार महिला एवं दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे ससुर एवं दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के पश्चात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार किरन प्रजापति विशुनीटोला गांव से अपने ससुर बुद्धसेन प्रजापति एवं दो बच्चियों के साथ बाइक में सवार होकर ससुराल गांव कठार रविवार को जा रही थी। जिला मुख्यालय के समीपी गोरियरा स्कूल के पास सडक़ के किनारे शाम करीब 4:30 बजे इनकी बाइक रुकी हुई थी। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बल्कर क्रमांक एमपी 65 एच 5073 के चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक एवं वहां पर खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में किरन प्रजापति को गंभीर चोंटे आने के कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दिव्यांशी प्रजापति उम्र 4 वर्ष एवं मानसी प्रजापति उम्र 2 वर्ष तथा बुद्धसेन प्रजापति 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस द्वारा सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहां परीक्षण के पश्चात डॉक्टर ने किरन प्रजापति एवं मानसी प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। घायल बुद्धसेन प्रजापति के दोनो पैर, बांए हांथ एवं शरीर के अन्य जगहों में चोंटे आई हैं। वहीं दिव्यांशी प्रजापति के दोनो पैर में चोटें आई हैं। कोतवाली पुलिस ने मृतिका के देवर अभयराज प्रजापति पिता राजबहोर प्रजापति उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम विशुनीटोला, थाना जमोड़ी की रिपोर्ट पर आरोपी बल्कर चालक के विरुद्ध धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Next Post

गोवर्धन पूजा: गौ माताओं को खिलाए गुड़, चना और पूड़ी, गौशाला परिसर में वृक्षारोपण

Tue Oct 21 , 2025
सिंगरौली। सिंगरौली विधानसभा के विधायक रामनिवास शाह एवं कलेक्टर गौरव बैनल ने संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत उरती में स्थित गौशाला में पहुंच कर गोवर्धन पूजा उत्सव में सम्मिलित होकर गोवर्धन की पूजा किए। पूजा स्थल में अध्यक्ष सिंगरौली प्राधिकरण दिलीप शाह , नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, भाजपा जिला […]

You May Like