नेपाल में फिर आया भूकंप, तीव्रता इतनी कि घरों से निकले लोग

नेपाल के बझांग जिले में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल खबर नहीं है।

पड़ोसी देश नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के बझांग जिले में रविवार को यानी 30 नवंबर को 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। इस कारण लोग अपने-अपने घर से बाहर निकल गए। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (NEMRC) के अनुसार, भूकंप का केंद्र बझांग जिले में साइपाल पर्वत था।

एनईएमआरसी ने बताया कि भूकंप के झटके पश्चिमी प्रांत के बाजुरा सहित पड़ोसी जिलों में रहने वाले लोगों ने महसूस किए। नेपाल सर्वाधिक सक्रिय टेक्टोनिक क्षेत्रों (भूकंपीय क्षेत्र चार और पांच) में स्थित है। इसके कारण यह भूकंप के प्रति अत्यंत संवेदनशील है और यहां प्रत्येक वर्ष कई बार भूकंप आते हैं।

Next Post

जंगल में मिली तेंदुए की लाश, दोनों पैर काटकर ले गए शिकारी

Mon Dec 1 , 2025
इंदौर: डबल चौकी क्षेत्र के सिवनीगढ़ी गांव के पास देर रात जंगल में तेंदुए का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद मामला सीधी शिकार की वारदात में बदल गया है। मौके की स्थिति और शव की हालत देखकर वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि तेंदुए की नृशंस हत्या की गई […]

You May Like

Play sound