ग्वालियर। एक लेब्रा डॉग ने महिला का पैर नोच डाला। महिला के पैर की हड्डी दिखने लगी, इसके बाद लोगों ने कुत्ते को मार डाला। लेब्रा डॉग ने महिला पर हमला कर उसके पैर को दांतों से फाड़ दिया। पैर में इतना मांस भी नहीं बचा कि टांके लगाए जा सके। इस घटना से गुस्साए लोगों ने डॉग को पीट-पीटकर मार डाला। घटना डबरा के पास गोराघाट पचोखरा की है। मामला तब सामने आया जब महिला को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल लाया गया। महिला की हालत अभी स्थिर है।
लेब्रा डॉग ने महिला का पैर नोचा, लोगों ने डॉग को मार डाला
