
भोपाल,
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज मीडिया से चर्चा करते हुये कहा कि चुनाव में किसानों से गेहूं, धान, सोयाबीन के 2700, 3100 और 6000 दाम, 450 का गैस सिलेण्डर के दाम, महिलाओं को 3000 रूपये देने, युवाओं रोजगार जैसे मुद्दों पर सत्ताा में काबिज हुई भाजपा सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के साथ छल किया। पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले किए वादों को पूरा करने से पीछे हट रही है।
पटवारी ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंनेे कहा कि शिवराज सरकार ने चुनाव के समय किसानों से वादा किया था कि उन्हें गेहूं का भाव 2700 और धान का 3100 मिलेगा, लेकिन अब इन वादों पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने मांग की कि किसानों को 3500 प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य दिया जाए, क्योंकि खाद, बीज, डीजल, बिजली और मजदूरी सभी महंगे हो चुके हैं। यदि किसानों को उनका हक नहीं दिया गया, तो कांग्रेस पार्टी सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान करेगी।
पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति चिंताजनक हैे।
पटवारी ने कहा कि यदि किसानों से गेहूं और धान के लिए वादा किया गया 2700 और 3100 समर्थन मूल्य नहीं दिया गया, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश की मंडियों में जाकर प्रदर्शन करेगी। मिलकर भाजपा सरकार से हिसाब लेंगे।
