धर्मेंद्र के एक डांस पर फिदा हो गई थीं हेमा मालिनी, चोरी-छिपे रोमांस के लिए एक्टर ने निकाली थी अनोखी तरकीब

मुंबई, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में शामिल है। फिल्मों के सेट पर शुरू हुई नजदीकियों ने इस रिश्ते को हमेशा चर्चाओं में रखा।

  • धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम किया और दर्शकों के बीच खूब पॉपुलेरिटी हासिल की।
  • फिल्मों के दौरान बढ़ीं दोनों की नजदीकियां और फिर 1980 में शादी के बंधन में बंध गए।
  • दोनों की लव स्टोरी आज भी बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ियों में गिनी जाती है।

Dharmendra Hema Malini Marriage: बॉलीवुड में कई लव स्टोरी ऐसी रही हैं, जिनकी चर्चा सालों बाद भी होती है। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी भी उन्हीं में से एक है। पर्दे पर इस जोड़ी ने कई हिट फिल्में दीं और दर्शकों का दिल जीता। फिल्मों में साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आखिरकार उन्होंने शादी कर ली। लेकिन दोनों की लव स्टोरी से जुड़े कई ऐसे किस्से भी हैं, जो आज तक लोगों की दिलचस्पी बनाए रखते हैं।

जब धर्मेंद्र के देसी अंदाज पर दिल हार बैठीं ड्रीम गर्ल
साल 1975 में आई फिल्म प्रतिज्ञा के सुपरहिट सॉन्ग मैं जट यमला पगला दीवाना की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान जब हेमा मालिनी ने एक्टर धर्मेंद्र को बिल्कुल बेपरवाह और देसी अंदाज में थिरकते देखा, तो वह अपना दिल हार बैठीं।

एक रियलिटी शो के दौरान खुद हेमा मालिनी ने इस राज का खुलासा था कि धर्मेंद्र का वह बर्ताव और ठेठ अंदाज उनके दिल को छू गया था। इस एक किस्से ने दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ाने का काम किया और यहीं से उनके प्यार की खूबसूरत दास्तान की नींव पड़ी।

ब्लॉकबस्टर फिल्म के सेट पर चली अनोखी तरकीब
आगे चलकर जब दोनों का यह रिश्ता परवान चढ़ रहा था, तब दोनों को फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में एक बहुत ही फेमस सीन था, जिसमें वीरू यानी धर्मेंद्र, बसंती यानी हेमा मालिनी को रिवॉल्वर चलाना सिखा रहे थे। इस सीन के दौरान धर्मेंद्र के मन में हेमा मालिनी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की इच्छा जगी। उन्होंने अपने इस चाहत को पूरा करने के लिए एक ऐसा नायाब तरकीब निकाली, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है।

स्पॉट बॉयज को रिश्वत देकर धर्मेंद्र करवाते थे रीटेक
फिल्म शोले के सेट पर चोरी-छिपे रोमांस करने के लिए धर्मेंद्र ने क्रू मेंबर और स्पॉट बॉयज के साथ एक सिक्रेट प्लेनिंग बनाई थी। वह सेट पर लाइटमैन और स्पॉट बॉयज को हर एक रीटेक के एवज में 20 रुपये की रिश्वत दिया करते थे। उनके इशारे पर ही स्पॉट बॉयज जानबूझकर कैमरे की ट्रॉली को थोड़ा सा हिला देते थे या फिर लाइट का रिफ्लेक्टर नीचे गिरा देते थे। ऐसा करने से कैमरे का शॉट खराब हो जाता था और डायरेक्टर को मजबूरी में दोबारा शॉट लेने का आदेश देना पड़ता था।

रीटेक के बहाने पास रहने का मिलता था मौका
फिल्म शोले शॉट बार-बार खराब होने की वजह से डायरेक्टर को हर बार कट बोलना पड़ता था। इस सुनहरे बहाने से एक्टर धर्मेंद्र को हेमा मालिनी के और पास आने का खुला मौका मिल जाता था। शूटिंग के दौरान उस सीन में एक्ट्रेस को अपनी बांहों में थामने और उनके साथ वक्त बिताने का यह तरीका उनके लिए बेहद कारगर साबित हुआ।

खबरों के अनुसार सिर्फ हेमा मालिनी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने के लिए उस दौर में धर्मेंद्र ने लगभग 2 हजार रुपये सिर्फ रीटेक करवाने पर खर्च कर दिए थे। यह अनोखा किस्सा आज भी बॉलीवुड के गलियारों में बड़े ही दिलचस्प अंदाज में याद किया जाता है।

Next Post

रश्मिका मंदाना की सादगी पर फिदा हुए फैंस, 'राणाबली' रिलीज से पहले वायरल हुईं एक्ट्रेस की तस्वीरें

Fri Oct 16 , 2026
मुंबई, रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म ‘राणाबली’ की रिलीज से पहले साड़ी में खूबसूरत अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म और अपने किरदार जयम्मा को प्यार देने की अपील की। रश्मिका मंदाना ने फिल्म ‘राणाबली’ की रिलीज से पहले साड़ी में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम […]

You May Like

Play sound