विजय ट्रेवल्स के दफ्तर में भारी तोड़फोड़, दूसरी ट्रेवल्स के संचालक पर लगे आरोप

ग्वालियर: शहर में ट्रेवल्स कारोबार से जुड़े विवाद ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब रेडक्रॉस रोड स्थित विजय ट्रेवल्स के कार्यालय में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया। विजय ट्रेवल्स की ओर से इस घटना के लिए सत्यम ट्रेवल्स के संचालक जय गुप्ता पर आरोप लगाए गए हैं। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान विजय ट्रेवल्स के कार्यालय को नुकसान पहुंचाया गया।

विजय ट्रेवल्स पक्ष का आरोप है कि जय गुप्ता के साथ आए लोगों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद ट्रेवल्स कारोबार से जुड़े लोगों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि तोड़फोड़ की घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

Next Post

हॉकरों से सिलेंडर खरीदकर मुनाफे में बेचने वाला पकड़ा

Wed Sep 23 , 2026
इंदौर: बेटमा के काली बिल्लौद में हॉकरों से घरेलू गैस सिलेंडर खरीदकर ग्राहकों को अधिक दाम में बेचने का मामला सामने आया है. जांच के बाद पुलिस ने गुलाबशाह के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपी गुलाबशाह हॉकरों से अलग अलग दाम पर सिलेंडर खरीदता था और प्रत्येक सिलेंडर पर […]

You May Like