इंदौर: बेटमा के काली बिल्लौद में हॉकरों से घरेलू गैस सिलेंडर खरीदकर ग्राहकों को अधिक दाम में बेचने का मामला सामने आया है. जांच के बाद पुलिस ने गुलाबशाह के खिलाफ केस दर्ज किया है.
आरोपी गुलाबशाह हॉकरों से अलग अलग दाम पर सिलेंडर खरीदता था और प्रत्येक सिलेंडर पर 100 रुपए मुनाफा लेकर ग्राहकों को बेचता था. कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अंकुर गुप्ता की शिकायत और जांच दस्तावेज के आधार पर कार्रवाई की गई. थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. सिलेंडरों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है.
Next Post
कलेक्टर ने देवरा स्थित ननि की गौशाला का किया निरीक्षण
Wed Sep 23 , 2026
सिंगरौली : कलेक्टर ने नगर निगम अधिकारियों एवं गौसेवा संस्थान के प्रतिनिधियों के साथ देवराम स्थित नगर निगम की गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य गौशाला में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के साथ-साथ इसके अधोसंरचनात्मक विकास एवं संचालन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध […]
