कलेक्टर ने देवरा स्थित ननि की गौशाला का किया निरीक्षण

सिंगरौली : कलेक्टर ने नगर निगम अधिकारियों एवं गौसेवा संस्थान के प्रतिनिधियों के साथ देवराम स्थित नगर निगम की गौशाला का निरीक्षण किया।
निरीक्षण का उद्देश्य गौशाला में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के साथ-साथ इसके अधोसंरचनात्मक विकास एवं संचालन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा करना था।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुछ आवश्यक सुविधाओं की कमी पाई गई। वर्तमान में पानी के लिए हैंडपंप उपलब्ध है, लेकिन पशुओं की नांद तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन एवं समुचित जल आपूर्ति व्यवस्था नहीं है। गौशाला में विद्युत कनेक्शन भी उपलब्ध नहीं है। इसके अतिरिक्त तार फेंसिंग के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त पाए गए तथा गौशाला में प्रवेश के लिए समुचित गेट की भी आवश्यकता पाई गई।

Next Post

कचनी की मुख्य बस्ती में नालियों का टोटा

Wed Sep 23 , 2026
सिंगरौली : जिला मुख्यालय बैढ़न से ज्यादा दूर नहीं, नपानि के वार्ड क्रमांक 28 कचनी की मुख्य बस्ती आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रही है। बस्ती में वर्षों से समुचित नाली व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। कई स्थानों पर […]

You May Like