ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, महिला घायल

छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस तथा 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भटेरा चोरी निवासी 35 वर्षीय रंजीत पिता रामेश्वर वर्मा अपनी एक रिश्तेदार महिला के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाईपास पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान रंजीत वर्मा ने दम तोड़ दिया, जबकि घायल महिला का इलाज जारी है। उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

कुंडीपुरा थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है तथा ट्रक चालक की तलाश भी की जा रही है।

Next Post

सार्वजनिक शौचालय में नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप

Fri Jul 17 , 2026
छिंदवाड़ा। हर्रई नगर के सार्वजनिक शौचालय के महिला प्रसाधन कक्ष में शनिवार सुबह करीब 9 बजे नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और शव […]

You May Like