‘हस्तिनापुर के वीर’ में मगरमच्छ के हमले में फंसे गुरु द्रोणाचार्य

मुंबई, 03 सितंबर (वार्ता) सोनी सब के धारावाहिक ‘हस्तिनापुर के वीर’ में युवा पांडवों और कौरवों की गुरुकुल यात्रा के बीच अब रोमांचक मोड़ आने वाला है। आने वाले एपिसोड में मगरमच्छ के हमले से गुरु द्रोणाचार्य (जितेन लालवानी) की जान खतरे में पड़ जाएगी।कहानी में गंगा नदी के किनारे मगरमच्छों के लगातार हमलों से परेशान ग्रामीण द्रोणाचार्य के पास पहुंचते हैं। द्रोणाचार्य युवा राजकुमारों को इलाके की जांच कर मगरमच्छों के हमलों को रोकने का उपाय तलाशने का निर्देश देते हैं। इसी दौरान वह नदी में गिर जाते हैं और मगरमच्छ उन पर हमला कर देता है।

गुरु को संकट में देखकर युधिष्ठिर (अथर खान) और अर्जुन (उर्वा सवालिया) उन्हें बचाने के लिए आगे आते हैं। इस दौरान दोनों के साहस, सूझबूझ और टीमवर्क की परीक्षा होगी। गुरु द्रोणाचार्य की भूमिका निभा रहे जितेन लालवानी ने कहा कि द्रोणाचार्य के लिए हर चुनौती अपने शिष्यों को महत्वपूर्ण सीख देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि साहस केवल लड़ाई करना नहीं, बल्कि कठिन परिस्थिति में शांत रहकर सही निर्णय लेना भी है। युधिष्ठिर और अर्जुन को एक साथ अपने गुरु को बचाने के लिए आगे आते देखना उनके लिए गर्व का क्षण है। युधिष्ठिर की भूमिका निभा रहे अथर खान ने कहा कि गुरु के संकट में होने पर पांडवों और कौरवों के मतभेद मायने नहीं रखते। ऐसे समय में सभी को एकजुट होकर मदद करनी चाहिए। ‘हस्तिनापुर के वीर’ का प्रसारण सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात नौ बजे किया जाता है|

.....

Next Post

गुना जिला अस्पताल में बालिका की मौत का मामला गरमाया, नर्सिंग स्टाफ ने लगाए अभद्रता के आरोप

Thu Sep 3 , 2026
गुना, जिला अस्पताल में जहरीले जीव के काटने से 11 वर्षीय बालिका की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों द्वारा लापरवाही के आरोपों के बाद अब नर्सिंग एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को नर्सिंग एसोसिएशन ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग […]

You May Like